Pakistan Border के पास India ने की Blackout Drill, रात को सायरनों की आवाज गूंजते ही काँप उठी मुनीर सेना

Udhampur Blackout Mock Drill
AI-Generated

हालांकि, प्रशासन ने इस कवायद को नियमित आपातकालीन तैयारी का हिस्सा बताया है लेकिन इसे लेकर पाकिस्तान में घबराहट की स्थिति की रिपोर्टें सामने आ रही हैं। हम आपको बता दें कि उधमपुर प्रशासन ने दो चरणों में मॉक एक्सरसाइज आयोजित की।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रात के अंधेरे में हुआ ब्लैकआउट और एयर रेड मॉक ड्रिल सिर्फ एक सामान्य प्रशासनिक अभ्यास नहीं, बल्कि भारत की आपातकालीन तैयारियों का एक बड़ा प्रदर्शन रहा। पाकिस्तान सीमा के नजदीक संवेदनशील जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में हवाई हमले जैसी परिस्थितियों का अभ्यास कर भारत ने यह साफ संकेत दिया है कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए उसकी नागरिक सुरक्षा और राहत-बचाव व्यवस्था तैयार रहनी चाहिए। खास बात यह है कि इस अभ्यास में केवल सायरन बजाकर बिजली बंद करने तक ही गतिविधियां सीमित नहीं रहीं, बल्कि हवाई हमले में इमारत क्षतिग्रस्त होने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने तक का पूरा परिदृश्य तैयार किया गया।

हालांकि, प्रशासन ने इस कवायद को नियमित आपातकालीन तैयारी का हिस्सा बताया है लेकिन इसे लेकर पाकिस्तान में घबराहट की स्थिति की रिपोर्टें सामने आ रही हैं। हम आपको बता दें कि उधमपुर प्रशासन ने दो चरणों में मॉक एक्सरसाइज आयोजित की। दिन में प्राकृतिक आपदा और भूस्खलन जैसी परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया गया, जबकि शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक पूरे जिले में सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट ड्रिल आयोजित की गई। चेतावनी के लिए दो मिनट तक हाई-लो पिच सायरन बजाया गया। इसके बाद लोगों को घरों की लाइटें बंद रखने, घरों के भीतर रहने और खिड़कियों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। अभ्यास समाप्त होने पर ऑल क्लियर सिग्नल दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Local Terrorists का सफाया होने के बाद Pakistan ने चली नई चाल, 35 आतंकियों को Kashmir भेजने की फिराक में

लेकिन इस अभ्यास का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हवाई हमले के बाद राहत और बचाव अभियान की तैयारी थी। सरकारी पीजी कॉलेज में काल्पनिक एयर स्ट्राइक का परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें इमारत के क्षतिग्रस्त होने और चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और विशेष उपकरणों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया।

साथ ही उधमपुर की रणनीतिक अहमियत को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड का मुख्यालय है। यहां भारतीय वायुसेना की भी महत्वपूर्ण मौजूदगी है। यानी यह केवल एक सामान्य जिला मुख्यालय नहीं, बल्कि भारत के सामरिक और सैन्य ढांचे का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे क्षेत्र में ब्लैकआउट और एयर रेड जैसी परिस्थितियों का अभ्यास नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

हम आपको बता दें कि इस पूरी कवायद में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग और नागरिक प्रशासन ने हिस्सा लिया। अस्पतालों की तैयारी, एंबुलेंस की प्रतिक्रिया, चेतावनी प्रणाली और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल को भी परखा गया। तहसीलदार जय सिंह ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य आम लोगों को आपात परिस्थितियों के लिए जागरूक करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बेहतर बनाना था। एनडीआरएफ की 13वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट उत्तम सिंह ने भी संयुक्त बचाव अभियान की जानकारी दी।

देखा जाये तो पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण रिश्तों और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले सुरक्षा परिदृश्य में भारत की ऐसी तैयारियां निश्चित तौर पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। संदेश स्पष्ट है कि भारत केवल अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी संभावित हमले या आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित राहत-बचाव व्यवस्था को भी मजबूत कर रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़