निर्भया कोष के तहत 1,023 त्वरित अदालतों को आर्थिक मदद दी गयी : स्मृति ईरानी

Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारें भी सभी तरह के कदम उठा रही हैं। उन्होंने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि निर्भया कोष के तहत कुल 1,023 त्वरित अदालतों को आर्थिक मदद दी गयी है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि सरकार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा पर काबू पाने के लिए गंभीर है। स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारें भी सभी तरह के कदम उठा रही हैं। उन्होंने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की संख्या 10 लाख से कम, स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में दी जानकारी

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि चेन्नई में 1,37,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चालू हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में बाल यौन उत्पीड़न की घटनाओं के बढ़ने पर सरकार ने 2019 में बच्चों को यौन अपराध से संरक्षण (पॉक्सो) कानून, 2012 की समीक्षा की और उसके बाद कानून में संशोधन किया गया ताकि बच्चों के यौन शोषण के मामलों से निपटने में इसे और प्रभावी बनाया जा सके।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़