Thane में अज्ञात व्यक्तियों ने मकान पर की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

firing
प्रतिरूप फोटो
Unsplash

कल्याण संभाग में एमएफसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की तेज आवाज सुनकर घर में रहने वाले लोग जाग गए और गोलियों के छर्रे छत में छेद करते हुए मकान के अंदर गिर गए।

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण इलाके में रविवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने एक मकान पर कथित तौर पर गोलीबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह गोलीबारी क्यों की गई। यह घटना देर रात करीब एक बजे चिकनघर इलाके में घटी।

कल्याण संभाग में एमएफसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की तेज आवाज सुनकर घर में रहने वाले लोग जाग गए और गोलियों के छर्रे छत में छेद करते हुए मकान के अंदर गिर गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इस संबंध में जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़