केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना वायरस से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की

Arjun Munda

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा। कल ही बंगाल से दिल्ली लौटा हूं। अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने कोविड-19 जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया का दावा, WHO से कहा- देश में कोरोना का एक भी मामला नहीं 

मुंडा ने अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में सख्ती बढ़ा दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़