2024 को लेकर यूपी भाजपा की बड़ी बैठक, नए प्रदेश अध्यक्ष का हो सकता है ऐलान, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

BJP UP
ANI
अंकित सिंह । Jul 29 2022 12:42PM

सूत्रों ने बताया है कि 2024 को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस बैठक में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि आखिर किन रास्तों पर अमल करके 2024 में प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई जा सकती है। इस बैठक में संगठन के बड़े नेता भी शामिल होंगे।

चित्रकूट में उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर का आगाज शुक्रवार को हुआ। जानकारी के मुताबिक इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा 2024 को लेकर रणनीति तैयार करने में जुटेगी। भाजपा ने 2024 को ध्यान में रखते हुए जो क्लीन स्वीप का टारगेट रखा है, उसे कैसे हासिल किया जाए इस पर ज्यादा चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हो सकती है। आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। फिलहाल वह योगी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा जारी है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मोदी सरकार के मंत्री और योगी सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: लुलु मॉल विवाद में कूदे आजम खान, कहा- आरएसएस का फंड रेज्रर है मालिक

सूत्रों ने बताया है कि 2024 को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस बैठक में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि आखिर किन रास्तों पर अमल करके 2024 में प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई जा सकती है। इस बैठक में संगठन के बड़े नेता भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राजनाथ समेत उत्तर प्रदेश से आने वाले केंद्रीय मंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री यानी कि केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ-साथ 19 मंत्री इसमें शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में बीएल संतोष और यूपी बीजेपी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल के भी शामिल होने की खबर है। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर सामाजिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश की जाएगी। इस प्रशिक्षण वर्ग शिविर में रोजाना 8 सत्र चलेंगे। कुल मिलाकर देखें तो भाजपा 2024 को लेकर पूरी तरीके से तैयारी में जुट गई है। 

इसे भी पढ़ें: Hygiene Plus ने किया सुपर स्टॉकिस्ट- डिस्ट्रीब्यूटर मिलन समारोह, सैनिटरी नैपकिन समेत कई उत्पादों की दी जानकारी

इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष पर मंथन भी होगी। खबर के मुताबिक इसी दौरान ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती। नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में फिलहाल पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हाल में ही आजमगढ़ और रामपुर में समाजवादी पार्टी को उपचुनाव में करारी शिकस्त देने के बाद भाजपा अन्य सामाजिक समीकरणों को भी अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। सोशल इंजीनियरिंग को साधने के लिए भाजपा की ओर से सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों तथा संयोजकों को इस बैठक में बुलाया गया है। भाजपा का पूरा फोकस अखिलेश यादव और मायावती के वोट बैंक पर है। भाजपा हर हाल में यादव और जाटव वोटों को अपने पक्ष में करना चाहती हैं। हाल में ही भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पसमांदा समाज के मुसलमानों को जोड़ने वाली बात कही गई थी। भाजपा उत्तर प्रदेश में इस बिरादरी को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़