उप्र : बलिया में पुलिया के नीचे मिला एक व्यक्ति का शव

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि इनकी मृत्यु किसी दुर्घटनावश पुलिया में गिरने से हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सुबह जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव के पास पुलिया के नीचे पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि मृतक की पहचान करनई निवासी धनजी राजभर (52) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि इनकी मृत्यु किसी दुर्घटनावश पुलिया में गिरने से हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़