उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल तैयार कर रहा है व्यापारियों का मांग पत्र

UP Aadarsh

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया 'मांग पत्र 'तैयार करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 25 प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर 84001 24444 पर प्रदेश का कोई भी व्यापारी 'मांग पत्र' में शामिल किए जाने हेतु अपने सुझाव दे सकता है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारियों की मांगों को मनवाने एवं समस्याओं के समाधान के लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले 11 नवंबर को संपन्न हुई उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ था कि व्यापारी अपना "मांग पत्र" तैयार करेंगे तथा जो राजनीतिक दल व्यापारियों की मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करते हुए उनको पूरा अमल में लाने का विश्वसनीय वायदा करेगा उत्तर प्रदेश के व्यापारी उसी राजनीतिक दल को विधानसभा चुनाव में सहयोग करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: UP की बड़ी खबरें: राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत 25.36 करोड़ रूपये स्वीकृत, जेआएफ के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया "मांग पत्र "तैयार करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 25 प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर 84001 24444 पर प्रदेश का कोई भी व्यापारी "मांग पत्र" में शामिल किए जाने हेतु अपने सुझाव दे सकता है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 7 दिनों में "मांग पत्र" तैयार कर लिया जाएगा उसके बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को संगठन द्वारा मांग पत्र सौंपा जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़