Uttar Pradesh: अमेठी में व्यक्ति की हत्या कर शव को नदी में फेंका, जांच जारी

up police
ANI

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी (मुसाफिरखाना) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुकुल बाजार थानाक्षेत्र के गांव खेममऊ मल्लाहन का पुरवा के पास की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले रमेश कुमार मल्लाह (45) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह मंगलवार शाम को अपने घर से निकला था लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू किया। परिवार और गांव के लोगों ने बुधवार सुबह गोमती नदी के किनारे एक चप्पल, खून के धब्बे मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी (मुसाफिरखाना) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़