Uttar Pradesh: होली पर शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को देर शाम बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में कुछ लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनमें शामिल दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई और एक युवक ने विक्की (22) नामक नौजवान की चाकू मार कर हत्या कर दी।
बागपत। बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में शराब पी रहे लोगों के बीच कहासुनी में एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को देर शाम बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में कुछ लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनमें शामिल दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई और एक युवक ने विक्की (22) नामक नौजवान की चाकू मार कर हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: अपने हास्य से सबको लोटपोट कर देने वाले सतीश कौशिक के असमय निधन से देश स्तब्ध
मृतक विक्की (22) हिलवाड़ी गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अन्य न्यूज़















