Uttarakhand: धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Chandan Ram Das
Twitter @pushkardhami
अंकित सिंह । Apr 26 2023 2:32PM

अपने ट्वीट में पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास का बागेश्वर के जिला अस्पताल में निधन हो गया है। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बागेश्वर से विधायक थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:

चंदन राम दास बागेश्वर विधानसभा से लगातार 4 बार के विधायक रहे हैं। बागेश्वर की जिलाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री की मृत्यु की पुष्टि भी की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़