वंदे भारत अभियान के अंतर्गत खाड़ी देशों, अफ्रीका, सिंगापुर से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या में होगी वृद्धि

hardeep puri

हरदीप पुरी ने ट्वीट किया, नागरिक उड्डयन सचिव, एअर इंडिया सीएमडी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वंदे भारत मिशन के अंतर्गत संचालन समीक्षा के मद्देनजर हुई बैठक में खाड़ी देशों, सिंगापुर, मलेशिया और अफ्रीका से विशेष उड़ानों की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया गया।

नयी दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने वंदे भारत अभियान के अंतर्गत खाड़ी देशों, अफ्रीका, सिंगापुर, मलेशिया से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या में खासी वृद्धि करने का फैसला किया है। लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार ने गत छह मई से वंदे भारत अभियान के तहत विशेष उड़ानों की शुरुआत की थी। 

इसे भी पढ़ें: वंदे भारत का तीसरा चरण शुरू, 432 उड़ानों से 43 देशों से भारतीयों का लाया जाएगा

पुरी ने ट्वीट किया, नागरिक उड्डयन सचिव, एअर इंडिया सीएमडी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वंदे भारत मिशन के अंतर्गत संचालन समीक्षा के मद्देनजर हुई बैठक में खाड़ी देशों, सिंगापुर, मलेशिया और अफ्रीका से विशेष उड़ानों की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़