डिफेंस एक्सपो के बाद वायु शक्ति 2022 को भी किया गया स्थगित, पीएम मोदी होने वाले थे शामिल

इस अभ्यास सत्र में राफेल विमान सहित 148 विमान भाग लेने वाले थे। 7 मार्च को वायु शक्ति 2022 का आयोजन पोखरण स्थित चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में होना था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की खबर थी। हालांकि एन मौके पर वायु सेना के इस युद्धाभ्यास वायु शक्ति 2022 को स्थगित कर दिया गया है।
भारतीय वायु सेना ने राजस्थान के जैसलमेर में 7 मार्च से शुरू होने वाले अभ्यास वायु शक्ति 2022 को स्थगित कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि अब इस प्रदर्शन की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है। इस अभ्यास सत्र में राफेल विमान सहित 148 विमान भाग लेने वाले थे। 7 मार्च को वायु शक्ति 2022 का आयोजन पोखरण स्थित चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में होना था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की खबर थी। हालांकि एन मौके पर वायु सेना के इस युद्धाभ्यास वायु शक्ति 2022 को स्थगित कर दिया गया है।
IAF postpones its Exercise Vayu Shakti 2022 firepower demonstration scheduled to be held on March 7 in Jaisalmer. The fresh dates of the firepower demonstration will be announced later: Government sources
— ANI (@ANI) March 4, 2022
148 aircraft incl Rafale aircraft were to take part in the exercise. pic.twitter.com/LyKIIjRLTn
आज रक्षा मंत्रालय से जुड़ी यह दूसरी बड़ी खबर है। इससे पहले रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि गुजरात में इस साल होने वाली डिफेंस एक्सपो 2022 को भी स्थगित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण गांधीनगर गुजरात में 10 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा।
अन्य न्यूज़













