वेल्लोर लोकसभा सीट के लिए वोटो की गिनती जारी, जानें कौन आगे, कौन पीछे

vellore-counting-continues-for-vellore-lok-sabha-seat-know-who-is-ahead-who-is-behind
[email protected] । Aug 9 2019 1:06PM

अन्नाद्रमुक के एसी षणमुगम (सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी पुथिया नीति कत्ची पार्टी के अध्यक्ष) और द्रमुक के डीएम कतिर आनन्द के बीच मुख्य मुकाबला है। मैदान में 28 प्रत्याशी हैं। मतगणना प्रक्रिया के शुरुआती चरणों में अन्नाद्रमुक ने द्रमुक पर 15,000 मतों की बढ़त बना ली थी, लेकिन 10वें चक्र में वह 6,362 मतों से पिछड़ गई।

वेल्लोर। वेल्लोर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह शुरू हुई मतगणना में राज्य की विपक्षी पार्टी द्रमुक ने सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। द्रमुक ने अन्नाद्रमुक प्रत्याशी पर 7,985 मतों की बढ़त बना ली है। 11वें चक्र की गणना के बाद द्रमुक 4,625 मतों से बढ़त बनाने में सफल रही। इसके साथ ही द्रमुक निकटतम प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक के मुकाबले 14214 मतों से आगे निकल गई है। सुबह 11 बज कर 40 मिनट पर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक 3,162 मतों से आगे चल रही थी। 

अन्नाद्रमुक के एसी षणमुगम (सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी पुथिया नीति कत्ची पार्टी के अध्यक्ष) और द्रमुक के डीएम कतिर आनन्द के बीच मुख्य मुकाबला है। मैदान में 28 प्रत्याशी हैं।  मतगणना प्रक्रिया के शुरुआती चरणों में अन्नाद्रमुक ने द्रमुक पर 15,000 मतों की बढ़त बना ली थी, लेकिन 10वें चक्र में वह 6,362 मतों से पिछड़ गई। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़