वरिष्ठ उड़िया फिल्म अभिनेत्री झरना दास का निधन, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख व्यक्त किया

Naveen Patnaik
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

उड़िया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास का यहां उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह 77 वर्ष की थीं। उड़िया फिल्म उद्योग में अपने आजीवन योगदान के लिए राज्य सरकार के प्रतिष्ठित जयदेव पुरस्कार से सम्मानित दास वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं

उड़िया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास का यहां उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह 77 वर्ष की थीं। उड़िया फिल्म उद्योग में अपने आजीवन योगदान के लिए राज्य सरकार के प्रतिष्ठित जयदेव पुरस्कार से सम्मानित दास वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

1945 में जन्मी, दास ने 60 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और श्री जगन्नाथ , नारी , आदिनामेघ , हिसाबनिकस , पूजाफुला , अमादबता अभिनेत्री , मलजान्हा और हीरा नैला जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते।। दास ने ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी), कटक के साथ एक बाल कलाकार और उद्घोषक के रूप में तथा बाद में कटक में दूरदर्शन के सहायक स्टेशन निदेशक के रूप में भी काम किया था।

इसे भी पढ़ें: NIA ने लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र में उनके निर्देशन की बहुत लोगों ने सराहना की थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अभिनेत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया और घोषणा की कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पटनायक ने एक बयान में कहा, ‘‘मंच और फिल्मों में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी दास के निधन पर शोक व्यक्त किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़