सिद्धू मूसे वाला के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

cm maan
ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मूसेवाला के घर पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।हालांकि, पुलिस ने बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि किसी को भी गांव में घुसने से नहीं रोका गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।

मानसा।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गायक सिद्धू मूसे वाला के परिवार से मनसा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि  मान के मूसा गांव के दौरे से पहले भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर ग्रामीणों को कथित तौर पर गांव में घुसने से रोके जाने को लेकर लोगों ने शुक्रवार को मानसा में पंजाब पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि किसी को भी गांव में घुसने से नहीं रोका गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे है। मान के दौरे से पहले मूसेवाला के घर पहुंचे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत सिंह को भी विरोध का सामना करना पड़ा था। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

इसे भी पढ़ें: देश में फिर से बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक दिन में आए कोविड-19 के 4,000 से ज्यादा नए केस

एक ग्रामीण ने दावा किया, हमारे वाहनों को गांव में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। हमारे रिश्तेदारों के वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। हालांकि, स्थिति को शांत करने के लिए प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। गायक के निधन पर शोक जताने के लिए बृहस्पतिवार को पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल ने मानसा में मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी। पंजाब के मानसा में बीती 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी। मूसेवाला के साथ महिंद्रा थार जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: चंपावत विधानसभा उपचुनाव: 54 हजार वोटों से जीते पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल गहतोड़ी को हराया

 424 लोगों की VIP सुरक्षा फिर होगी बहाल

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को सूचित किया गया कि उन 424 लोगों के सुरक्षा घेरे को सात जून से बहाल कर दिया जाएगा, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को अस्थायी तौर पर घटाया गया था। पंजाब सरकार ने ‘घल्लूघारा सप्ताह’ और ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की बरसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था घटाई थी। भारतीय सेना ने जून 1984 में स्वर्ण मंदिर परिसर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ चलाया था। सुरक्षा घेरा घटाते समय पंजाब पुलिस ने कहा था कि कानून-व्यवस्था की एक स्थिति के मद्देनजर इन लोगों की सुरक्षा अस्थाई रूप से घटाई जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़