Rajasthan में मतदान जोर शोर से जारी, मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर में मतदान किया

ashok vote
ANI Image
रितिका कमठान । Nov 25 2023 11:23AM

नसे पूछा गया कि अगर राज्य में कांग्रेस फिर से सरकार बनाती है तो क्या वह मुख्यमंत्री होंगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यह परंपरा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधायकों की राय लेने के लिए पर्यवेक्षक भेजती है और फिर एक प्रस्ताव पारित किया जाता है, जिसमें सभी चीजें आलाकमान पर छोड़ दी जाती हैं।

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान डाले जा रहे है। राज्य में सुबह से मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर भीड़ लग रही है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक सुबह दो घंटे के दौरान मतदान ता प्रतिशत 9.77 रहा। इस दौरान राज्य में जनता से लेकर राज्य के नेताओं ने भी इस लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मतदान करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने डाला वोट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। गहलोत अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में जो माहौल है उसके अनुसार हम कह सकते हैं कि सरकार हमारी बनेगी। राजस्थान में ‘अंडरकरंट’ (समर्थन की शांत लहर) चल रहा है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में ‘अंडरकरंट’ होने का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दावा खोखला है। गहलोत ने कहा, ‘‘अंडरकरंट का हमारा दावा ठोस है।’’ राज्य में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

सरकार के खिलाफ ‘सत्ता विरोधी’ लहर नहीं: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी’ लहर नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। गहलोत ने जोधपुर में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान विकास के मुद्दों पर केंद्रित है, जबकि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उसके अन्य नेताओं ने अपने प्रचार में ‘भड़काऊ’ का इस्तेमाल किया। भाजपा नेताओं के चुनावी भाषणों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जनता समझ चुकी है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आएगी।’’

भाजपा द्वारा ‘लाल डायरी’ और अन्य मुद्दों पर केवल अशोक गहलोत को ही निशाना बनाए जाने के सवाल पर, उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस बात से परेशान हैं कि वे खरीद-फरोख्त के तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य की चुनी हुई सरकार नहीं गिरा सके। एक बर्खास्त मंत्री ने दावा किया था कि ‘‘लाल डायरी’’ में मुख्यमंत्री और कई नेताओं के अवैध वित्तीय लेनदेन दर्ज हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जिस का इस्तेमाल किया वह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, ‘‘वे भड़काऊ का इस्तेमाल कर रहे थे। हमने उन्हें स्थानीय मुद्दों और हमारी योजनाओं पर बात करने की चुनौती दी।’’ उनसे पूछा गया कि अगर राज्य में कांग्रेस फिर से सरकार बनाती है तो क्या वह मुख्यमंत्री होंगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यह परंपरा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधायकों की राय लेने के लिए पर्यवेक्षक भेजती है और फिर एक प्रस्ताव पारित किया जाता है, जिसमें सभी चीजें आलाकमान पर छोड़ दी जाती हैं। आलाकमान का निर्णय सभी को स्वीकार्य होता है। राजस्थान में 16वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हुआ। राज्य में 199 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है जहां 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता 1862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं लेकिन श्रीगंगानगर जिले के करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह के निधन के बाद यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़