असम और मेघालय सीमा विवाद पर एक सहमति पर पहुंच गये है: सरमा

HImanta

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के साथ हुई एक बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे बीच आज एक परस्पर सहमति बनी है जिसे आगे ले जाना होगा।

गुवाहाटी| असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार मेघालय के साथ सीमा विवाद पर छह बिंदुओं पर एक ‘परस्पर सहमति’ पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि अगर नागरिक समाज संगठन और विपक्षी दल सरकार के साथ आ जाएं तो इस महीने इन छह बिंदुओं पर एक समझौता हो सकता है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के साथ हुई एक बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे बीच आज एक परस्पर सहमति बनी है जिसे आगे ले जाना होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़