प्रधानमंत्री मोदी की घोषणाओं का भविष्य हम जानते हैं: मुकुल वासनिक

मुकुल वासनिक

पीएम मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में घोषणा की थी कि केंद्र सरकार जल्द ही बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपये की लागत वाला मास्टर प्लान शुरू करेगी। इसके बारे में यहां पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर वासनिक ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कई वर्षों में अनेक घोषणाएं की हैं।

नागपुर। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने मंगलवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान पर टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि उनके द्वारा घोषित योजनाओं का क्या हश्र होता है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के हालात को लेकर PM मोदी ने की बैठक, भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए दिए निर्देश

मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में घोषणा की थी कि केंद्र सरकार जल्द ही बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपये की लागत वाला मास्टर प्लान शुरू करेगी। इसके बारे में यहां पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर वासनिक ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कई वर्षों में अनेक घोषणाएं की हैं। और हम सभी जानते हैं कि उन घोषणाओं का क्या हुआ। मुझे उनकी घोषणाओं पर टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी अभिनंदन अभियान के तहत वासनिक दिन में यहां स्वतंत्रता सेनानी लीलाताई चितले के आवास पर गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़