West Bengal सरकार अगले कुछ महीनों में 1.25 लाख नयी भर्तियां करेगी : ममता

Mamata Banerjee
प्रतिरूप फोटो
ANI

ममता ने राज्य सचिवालय में यह घोषणा करते हुए कहा कि 11,000 प्राथमिक अध्यापक, 14,500 माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक, 20,000 पुलिसकर्मी, 12,000 ग्रुप डी कर्मियों और 3,000 ग्रुप सी कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

कोलकाता। पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी सरकार अगले कुछ महीनों में विभिन्न विभागों में 1.25 लाख पदों पर नियुक्तियां करेगी। ममता ने राज्य सचिवालय में यह घोषणा करते हुए कहा कि 11,000 प्राथमिक अध्यापक, 14,500 माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक, 20,000 पुलिसकर्मी, 12,000 ग्रुप डी कर्मियों और 3,000 ग्रुप सी कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद धानोरकर के निधन से महाराष्ट्र के विपक्ष ने सच्चा समर्थक खो दिया : अजित पवार

उन्होंने कहा कि 2,000 प्रोफेसर और 2,000 चिकित्सकों, 7,000 नर्सों और इतनी ही संख्या में आशा कार्यकर्ताओं, 9,493 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 13,926 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़