वॉट्सऐप ने अगस्त में 23.28 लाख से अधिक भारतीय खातों पर रोक लगाई

WhatsApp

वॉट्सऐप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, ‘‘एक अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 के बीच वॉट्सऐप के 23,28,000 खातों पर रोक लगाई गई जिनमें से 10,08,000 खातों पर उपयोगकर्ताओं से कोई शिकायत मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई।

नयी दिल्ली। वॉट्सऐप ने अगस्त में 23.28 लाख से अधिक भारतीय खातों पर रोक लगाई है जिनमें से 10 लाख से अधिक खातों पर उपयोगकर्ताओं से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई। मैसेज सेवा प्रदाता मंच ने शनिवार को यह जानकारी दी। जुलाई में वॉट्सऐप ने 23.87 लाख से अधिक भारतीय खातों पर रोक लगाई थी।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्‍यनाथ बोले- 5जी के आने से कामकाज की रफ्तार में होगा गुणात्मक सुधार

वॉट्सऐप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, ‘‘एक अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 के बीच वॉट्सऐप के 23,28,000 खातों पर रोक लगाई गई जिनमें से 10,08,000 खातों पर उपयोगकर्ताओं से कोई शिकायत मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़