World Health Day 2023: क्यों हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है 'विश्व स्वास्थ्य दिवस', जानिए इस साल की थीम

World Health Day 2023
Creative Commons licenses

हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरुक किया जाता है और लोगों को हेल्दी रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस साल यह दिन 'हेल्थ फॉर ऑल' की थीम पर मनाया जा रहा है।

आज के समय में स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरुकता का होना आवश्यक है। सेहत के प्रति जागरुकता बरत कर आप तमाम गंभीर बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं। साथ ही जागरुकता होने से बीमारियों के बढ़ने से पहले ही उनकी पहचान कर सकते हैं और समय रहते इलाज करवा सकते हैं। इसी कारण से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। 

इसके अलावा वर्ल्ड हेल्थ डे का उद्देश्य स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों के प्रति जागरुकता देने के अलावा लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में की जा रही नई रिसर्च और दवाओं के बारे में भी जागरुक किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ल्ड हेल्थ मनाने मनाने की शुरूआत की थी। वर्ल्ड हेल्थ डे की शुरुआत डब्ल्यूएचओ की नींव रखने के दिन की गई थी। हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे के दिन एक थीम निर्धारित की जाती है। इसी थीम के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Corona के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक

वर्ल्ड हेल्थ डे का इतिहास

बता दें कि साल 1948 में दुनिया के तमाम देशों ने एक साथ मिलकर WHO की नींव रखी थी। इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर लोगों की सेवा करना, स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और दुनिया को सुरक्षित रखना है। जिससे कि दुनिया के लोग स्वस्थ रह सकें और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाई जा सके। विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत डब्ल्यूएचओ के फाउंडेशन डे के तौर पर की गई थी। जिसके 2 साल बाद साल 1950 में पहली बार पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया है। तब से लेकर आज तक यह मनाया जाता है।

वर्ल्ड हेल्थ डे 2023 की थीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे के लिए थीम निर्धारित करता है। इसी थीम के आधार पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम 'हेल्थ फॉर ऑल' रखा गया है। यह थीम स्वास्थ्य एक बुनियादी मानव अधिकार की सोच को दर्शाता है। जब किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी मदद की जाती है तो वह बिना किसी मुश्किलों के मदद दी जा सके।

75वीं वर्षगांठ

इसके अलावा साल 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए डब्ल्यूएचओ सार्वजनिक स्वास्थ्य सफलताओं का आंकलन किया जाएगा। जिन्होंने सात दशकों के दौरान जीवन और स्वास्थ्य की गुणवत्ता में सुधार किया है।

वर्ल्ड की हेल्थ कंडीशन

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO के अनुसार, करीब 2 अरब लोग आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास स्वास्थ्य पर खर्च करने के लिए पैसे की कमी होती है। 

वहीं पूरे विश्व में करीब 930 मिलियन लोगों को अपनी हेल्थ पर घरेलू बजट का दस प्रतिशत या इससे ज्यादा खर्च करना पड़ता है। जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।

इसके अलावा आज भी पूरी दुनिया की 30 प्रतिशत आबादी को अब तक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं नहीं पहुंच पा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़