शिवसेना का शाह से सवाल, क्या रेप की टिप्पणी के लिए मांगेंगे माफी?

Will Amit Shah apologise for UP BJP MLA''s remark on rape, asks Shiv Sena
[email protected] । Jul 13 2018 3:34PM

शिवसेना ने कहा कि क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश से पार्टी के एक विधायक की उस टिप्पणी के लिये माफी मांगेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान राम भी बलात्कार की घटनाओं को रोक नहीं सकते हैं।

मुंबई। शिवसेना ने कहा कि क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश से पार्टी के एक विधायक की उस टिप्पणी के लिये माफी मांगेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान राम भी बलात्कार की घटनाओं को रोक नहीं सकते हैं। शशि थरूर की ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाली टिप्पणी के लिये भाजपा के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग करने के बाद शिवसेना का यह बयान आया है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा, ‘थरूर ने कहा कि अगर भाजपा वर्ष 2019 (लोकसभा) चुनाव जीतती है तो भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जायेगा। संक्षेप में कहें तो अगर (नरेन्द्र) मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जायेगा।’ शिवसेना ने कहा, ‘आरएसएस का यही एजेंडा है और थरूर ने इसे कांग्रेस के मंच से कहा है।’

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने बुधवार को यह कहकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आयी तो वह संविधान को बदल देगी और ‘हिंदू पाकिस्तान’ के निर्माण के लिये मार्ग प्रशस्त करेगी। भाजपा ने भारतीय लोकतंत्र एवं हिंदुओं पर हमले के लिये कल राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा था। शिवसेना ने कहा कि भाजपा चाहती है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थरूर की टिप्पणी के लिये माफी मांगें। लेकिन उन्हें यह समझने की जरूरत है कि थरूर तो सिर्फ भाजपा की भाषा में बोल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उसके एक विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि यहां तक कि भगवान राम भी बलात्कार की घटनाओं को रोक नहीं सकते। उनकी यह टिप्पणी हिंदुओं का अपमान है। क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को उनकी (विधायक की) टिप्पणी के लिये माफी नहीं मांगनी चाहिए? भाजपा विधायक ने हाल में कहा था कि अगर भगवान राम भी आ जायेंगे तब भी बलात्कार की घटना पर नियंत्रण नहीं हो पायेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़