Arunachal Pradesh Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश में खिलेगा कमल या बदलेगा रिवाज, जानिए सियासी समीकरण

BJP
ANI

चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बता दें कि चुनाव से पहले ही भाजपा राज्य में अपने कुनबे का विस्तार करने में जुट गई है।

आम चुनावों की तारीख के साथ ही चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। राज्य की 60 सीटों के लिए एक चरण में मतदान होगा। वहीं मतों की गिनती 2 जून को होगी। चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बता दें कि चुनाव से पहले ही भाजपा राज्य में अपने कुनबे का विस्तार करने में जुट गई है। वहीं अगर पिछले कुछ दिनों की बात करें तो विपक्षी पार्टी के चार विधायक दल के नेता समेत तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 

साल 2019 के विधानसभा चुनाव

साल 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में 41 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में सरकार बनाई थी। वहीं 29 मई 2019 को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पेमा खांडू ने शपथ ग्रहण की थी। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को खत्म होने वाला है। वहीं वोट शेयर की बात करें, तो पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर 56 फीसदी के आसपास था। 

इसे भी पढ़ें: Arunachal Pradesh Elections: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, शुरू की दो योजनाएं

पूर्वोत्तर में भाजपा की बढ़त

साल 2019 के विधानसभा चुनाव के जरिए भाजपा अरुणाचल प्रदेश में भी सत्ता पर काबिज होने में सफल रही थी। इस तरह से पार्टी लगातार पूर्वोत्तर में आगे बढ़ने में सफल रही। बता दें कि पीएम मोदी की छवि, नीतियों और अन्य कई कारणों के चलते बीजेपी ने पूर्वोत्तर राज्यों के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव किया। वहीं एक्ट ईस्ट पॉलिसी के चलते पूर्वोत्तर का विकास भी लोगों का ध्यान बीजेपी की ओर आकर्षित करता रहा है। 

विधानसभा चुनाव 2024

विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 60 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता के हाथ में हैं। वहीं राज्य की 10 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध खड़े हैं। ऐसे में बीजेपी अपने 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध होने से बढ़त में पहले से नजर आ रही है। बीजेपी राज्य में विकास कारक पर भरोसा जता रहा है। पार्टी के अनुसार, बीजेपी सरकार में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़