पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी, हिसार में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस

Winter

पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी है और शनिवार को हिसार में सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी है और शनिवार को हिसार में सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। हरियाणा के अन्य स्थानों जैसे अंबाला, करनाल और नरनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4 डिग्री, 7.8 डिग्री और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के रोहतक, गुरुग्राम और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6 डिग्री, 7.5 डिग्री और 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें: जूनियर महिला शिविर के लिये 66 खिलाड़ियों का एलान, हॉकी इंडिया ने की घोषणा

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में शनिवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.8 डिग्री, 7.2 डिग्री और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, करनाल और नरनौल सहित कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़