मुंबई में महिला से सामूहिक बलात्कार, निजी अंगों को सिगरेट से दागा

gang-raped
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

महाराष्ट्र के मुंबई में 42 वर्षीय एक महिला से उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है। साथ में आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के मुंबई में 42 वर्षीय एक महिला से उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है। साथ में आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं।

उन्होंने बताया, “ आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। उन्होंने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया।आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे प्रसारित करने की धमकी दी।’’

इसे भी पढ़ें: पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन और तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद

कुर्ला थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़