नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर महिला के साथ गैंगरेप, 4 बिजली विभाग के कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Woman gang-raped
ANI
रेनू तिवारी । Jul 23 2022 9:59AM

दिल्ली में एक बार फिर सरेआम दरिंदगी का मामला सामने आया हैं। दिल्ली के सबसे बड़े नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जहां हर वक्त हजारों की भीड़ जुटी रहती है, वहां पर एक 30 साल की महिला के साथ रेलवे के ही कर्मचारियों ने सामूहिक बलात्कार किया।

दिल्ली में एक बार फिर सरेआम दरिंदगी का मामला सामने आया हैं। दिल्ली के सबसे बड़े नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जहां हर वक्त हजारों की भीड़ जुटी रहती है, वहां पर एक 30 साल की महिला के साथ रेलवे के ही कर्मचारियों ने सामूहिक बलात्कार किया। 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया था। सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, दिल्ली सरकार के 255 स्कूलों में सौ प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह की टीम इस मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने जानकारी दी की जिन लोगों के खिलाफ शिकायक की गयी थी उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। 4 लोगों इस अपराध में सम्मिलित हैं। उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी के हाथरस में कांवड़ श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही 6 शिव भक्तों ने तोड़ा दम

दिल्ली पुलिस ने भी इस गंभीर मामले पर जानकारी दी है और कहा हैं गुरुवार (21 जुलाई) की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सामूहिक दुष्कर्म का एक कथित मामला सामने आया। दिल्ली पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक विद्युत रखरखाव स्टाफ रूम में दो रेलवे कर्मचारियों द्वारा एक 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कमरे की पहरेदारी कर मारपीट करने वाले दो कर्मचारियों समेत चार रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़