Banda में महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदी, तीनों की मौत

river
ANI

गोताखोरों की मदद से देर शाम तीनों शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि बुधवार दोपहर को मंजू का उनके पति से विवाद हो गया था।

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गई। पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषि देव सिंह ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब चार बजे दांदौ गांव की रहने वाली मंजू (32) अपनी बेटी काजल (6) और बेटे दीपक (4) के साथ फतेहपुर जिले के किशनपुर जाने के लिए बने पुल से यमुना नदी में कूद गई।

गोताखोरों की मदद से देर शाम तीनों शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि बुधवार दोपहर को मंजू का उनके पति से विवाद हो गया था। इसी विवाद से नाराज होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। एसएचओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़