फेसबुक के जरिए महिला कांस्टेबल ने रचाया अफेयर, 5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद नाले में मिली लाश

women constable body
निधि अविनाश । Feb 21 2022 5:17PM

सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए महिला कांस्टेबल रुचि सिंह की दोस्ती नायब तहसीलदार से हुई थी। जांच में पता चला कि 13 फरवरी से महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर नहीं आ रही थी जिसके बाद महिला सिपाही के साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन रूची का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था।

यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद किया गया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि शव एक महिला कांस्टेबल रुचि सिंह का है जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का है। बताया जा रहा है कि, सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए महिला कांस्टेबल रुचि सिंह की दोस्ती नायब तहसीलदार से हुई थी। जांच में पता चला कि 13 फरवरी से महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर नहीं आ रही थी जिसके बाद महिला सिपाही के साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन रूची का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था जिसके बाद इसके दोस्तों ने केस दर्ज कराया। 

इसे भी पढ़ें: दोस्त से बदला लेने के लिए युवक ने रची साजिश, दी ऐसी दर्दनाक मौत कि पढ़कर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

नाले में मिला शव

पुलिस ने छानबीन की तो महिला कांस्टेबल का शव काली माता इलाके के एक नाले में मिला है। शव मिलने के बाद इसकी सूचना लखन के पीजीआई थाने की पुलिस ने सुंशात गोल्फ थाना को दी। पुलिस ने रूचि के साथियों को शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया गया। इसके अलावा पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचना दी। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने अपनी जांच के दौरान बताया कि, यह मामला प्रेम प्रसंग का है और महिला  कांस्टेबल रूचि सिंह शादीशुदा थी। उसकी शादी कुशीनगर में तैनात एक कांस्टेबल के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि, फेसबुक के जरिए रूचि की दोस्ती प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार से हुई। दोनों में बात गहरी होती चली गई और दोनों 5 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन महिला सिपाही रूचि लगातार उसपर शादी का दबाव बना रही थी। मामले को लेकर पुलिस नायब तहसीलदार से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, इसमें हत्या की आशंका बताई जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि, आखिर महिला का शव नाले में कैसे मिला?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़