CM Yogi Adityanath ने Major Dhyan Chand को दी श्रद्धांजलि, खेल दिवस पर दी बधाई

Yogi Adityanath
प्रतिरूप फोटो
ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रदेशवासियों और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से खेल को जीवन का संस्कार और अनुशासन को अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेताओं और समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि तथा ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की सभी खिलाड़ियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे खेल को जीवन का संस्कार, अनुशासन को अपनी पहचान और तिरंगे की आन-बान-शान को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि यही मेजर ध्यानचंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी प्रतिभा ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया और खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा दी।’’ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन खेल भावना, निरंतर परिश्रम और उत्कृष्टता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्व के महानतम खिलाड़ी, हॉकी के जादूगर, पद्मभूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत शत प्रणाम।

इसे भी पढ़ें: Meerut Police ने CM Yogi Adityanath का पुतला जलाने की योजना में दो को किया गिरफ्तार

सभी खिलाडियों और खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर शत-शत नमन।’’ कांग्रेस की उप्र इकाई ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय हॉकी के अमर नायक मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। राष्ट्रीय खेल दिवस के इस पावन अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अनुरागियों को अनंत शुभकामनाएं।’’ कांग्रेस ने पोस्‍ट में कहा, ‘‘हमारा देश खेल के मैदान में नए कीर्तिमान स्थापित करे, विश्व पटल पर भारत का परचम सदा लहराता रहे और भारत को ऐसे ही गौरवान्वित होने के अवसर मिलते रहें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़