मीडिया के विरुद्ध टिप्पणी कर विवादों में घिरे एस वी शेखर

अभिनेता से नेता बने एस वी शेखर ने मीडिया और खासकर महिला पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक बयान देकर एक विवाद पैदा कर दिया है।
चेन्नई। अभिनेता से नेता बने एस वी शेखर ने मीडिया और खासकर महिला पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक बयान देकर एक विवाद पैदा कर दिया है। पत्रकारों ने उनके बयान पर कड़ा एतराज किया हे। साझे किये गये उनके फेसबुक पोस्ट में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के ‘थपकी विवाद’ के आलोक में मीडिया और महिला पत्रकारों के खिलाफ अशोभनीय बातें कही गयी हैं।कल कथित रुप से यह पोस्ट डाली गयी थी और बाद में उसे हटा लिया गया।
पुरोहित (78) ने एक हफ्ते पहले चेन्नई में प्रेस मीट के समापन के दौरान एक महिला पत्रकार के सवालों को टालने के लिए उसके गाल पर थपकी लगायी थी। इस घटना से विवाद पैदा हो गया तथा द्रमुक समेत राजनीतिक दलों ने उन्हें हटाये जाने की मांग की। पुरोहित ने बाद में उस महिला पत्रकार से माफी मांगी। शेखर के पोस्ट में उस महिला पत्रकार को लेकर कुछ अशोभनीय बातें लिखीं हैं जिसका गाल राज्यपाल ने थपथपायी थी। कई पत्रकारों तथा चेन्नई यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट ने भी इस पोस्ट को लेकर शेखर की कड़ी निंदा की।
अन्य न्यूज़