पत्नी की गला दबाकर की हत्या, थाने पहुंचा आरोपी पति और किया ये खुलासा

murder
Google common license

पत्नी की हत्या कर युवक थाने पहुंचा।भटनागर ने बताया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। अजीत की सीमा से शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं।

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर के मोहनपुरी इलाके में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

इसे भी पढ़ें: रोटी नहीं दी तो होटल मालिकों ने शख्स की कर दी पीट-पीट कर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मोaहनपुरी इलाके के निवासी अजित नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सीमा (32) की गला दबाकर हत्या कर दी और थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। भटनागर ने बताया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। अजीत की सीमा से शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़