युवाओं को देश के विकास और प्रबंधन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: मनमोहन सिंह

youth-should-take-responsibility-for-the-development-and-management-of-the-country-says-manmohan-singh
[email protected] । Oct 29 2019 9:28AM

यह कॉफी टेबल बुक हितेश्वर सैकिया फाउंडेशन की ओर से लाई गई है। यह फाउंडेशन असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे चलाते हैं। कुमारी शैलजा, देवव्रत सैकिया और सुष्मिता देव जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद थे।

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि देश को जरूरत है कि इसके विकास और प्रबंधन का कार्य युवा अपने हाथों में लें।  उन्होंने 1991 से असम से राज्यसभा सदस्य होने के नाते राज्य के विकास कार्यों के लिए दिए गए योगदान पर एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते हुए यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: भाजपा किसानों और कारोबारियों के हितों की खुली बोली लगा रही है: कांग्रेस

यह कॉफी टेबल बुक हितेश्वर सैकिया फाउंडेशन की ओर से लाई गई है। यह फाउंडेशन असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे चलाते हैं। कुमारी शैलजा, देवव्रत सैकिया और सुष्मिता देव जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को आने वाले वर्षों में नेतृत्व के लिए देवव्रत जैसे लोगों की जरूरत है। युवाओं को हमारे देश के विकास और प्रबंधन का कार्य अपने हाथों में लेना चाहिए।’’ सिंह ने इस मौके पर असम के पूर्व मुख्यमंत्री सैकिया की भी प्रशंसा की। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़