वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधान परिषद में बहुमत हासिल किया

YSR Congress

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने सोमवार को अपने चार मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद आखिरकार राज्य विधान परिषद में बहुमत हासिल कर लिया। आंध्र प्रदेश विधान परिषद में सोमवार को वाईएसआर कांग्रेस के चार मनोनीत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की जिसके बाद 58 सदस्यीय सदन में अब उसके सदस्यों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

अमरावती। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने सोमवार को अपने चार मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद आखिरकार राज्य विधान परिषद में बहुमत हासिल कर लिया। आंध्र प्रदेश विधान परिषद में सोमवार को वाईएसआर कांग्रेस के चार मनोनीत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की जिसके बाद 58 सदस्यीय सदन में अब उसके सदस्यों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश से नदी में बहकर बंगाल आ रहे शव : ममता बनर्जी

कार्यवाहक सभापति वीतापु बालासुब्रमण्यम ने लेल्ला अप्पी रेड्डी, थोटा त्रिमूरतुलु, मोशेन राजू और रमेश यादव को पद की शपथ दिलाई। चारों को परिषद में राज्यपाल कोटे से मनोनीत किया गया है। तेलुगु देशम पार्टी के फिलहाल 15 सदस्य हैं और वह मुख्य विपक्षी दल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़