KR Narayanan Death Anniversary: देश के पहले दलित और 10वें राष्ट्रपति थे के आर नारायणन, जानिए रोचक बातें

भारत के 10वें राष्ट्रपति रहे कोचरिल रामण नारायणन का आज ही के दिन यानी की 09 नवंबर को निधन हो गया था। वह सर्वोच्च पद को हासिल करने वाले वो देश के पहले दलित थे। इससे पहले कोई भी इस वर्ग से संबंध रखने वाला इस पद तक नहीं पहुंचा था।
भारत के 10वें राष्ट्रपति रहे कोचरिल रामण नारायणन का आज ही के दिन यानी की 09 नवंबर को निधन हो गया था। वह सर्वोच्च पद को हासिल करने वाले वो देश के पहले दलित थे। इससे पहले कोई भी इस वर्ग से संबंध रखने वाला इस पद तक नहीं पहुंचा था। के आर नारायणन अपनी राजनीतिक कार्यकुशलता के लिए जाने जाते थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर के आर नारायणन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
केरल के त्रावणकोर में 27 अक्टूबर 1920 को के आर नारायणन का जन्म हुआ था। उनकी प्रतिभा कम उम्र से ही स्पष्ट हो गई थी। वह अन्य छात्रों से किताबें मांगकर अपनी पढ़ाई पूरी करते थे। उन्होंने 1936-37 में नसेंट मेरी हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा पास की थी। स्कॉलरशिप के दम पर के आर नारायणन ने 12वीं की कक्षा पास की थी। इसके बाद उन्होंने ऑर्ट फैकल्टी में ग्रेजुएशन किया।
इसे भी पढ़ें: CV Raman Birth Anniversary: विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक थे सीवी रमन
आयुर्वेदाचार्य भी रहे नारायणन
उन्होंने साल 1943 में के आर नारायणन ने त्रावणकोर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। नारायणन से पहले इस यूनिवर्सिटी से किसी भी दलित स्टूडेंट्स ने फर्स्ट पोजिशन प्राप्त नहीं की थी। इस प्रतिभा के सहारे के आर नारायणन को लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप मिली। नारायणन ने पॉलिटिकल साइंस में भी अध्ययन किया। वह भारतीय पद्धित के आयुर्वेदाचार्य भी रहे।
भारतीय विदेश सेवा में करियर
साल 1949 में नारायणन ने भारतीय विदेश सेवा में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने टोक्यो, लंदन, रंगून, कैनबरा और हनोई समेत कई प्रमुख दूतावासों में कार्यभार संभाला था। उनकी कूटनीतिक विशेषज्ञता का फायदा तुर्की, थाईलैंड और चीन में भारत के राजदूत के रूप में मिला था। फिर इसके बाद उनका राजनीति में सफर शुरू हुआ।
राजनीतिक सफर
साल 1984 में नारायणन लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए और यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ था। इस दौरान के आर नारायणन ने पूर्व मंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के मंत्रिमंडलों के तहत विभिन्न मंत्री पदों की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वह उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पदों तक पहुंचे। विशेष रूप से नारायणन के राष्ट्रपति कार्यकाल को संवैधानिक मर्यादाओं के सावधानीपूर्वक पालन और कार्यालय की गरिमा और स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए जाना जाता है।
वह 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 तक राष्ट्रपति के पद पर रहे थे। इसके साथ ही 21 अगस्त 1992 को डॉ. शंकर दयाल शर्मा के राष्ट्रपति काल में उपराष्ट्रपति भी निर्वाचित हुए थे। हालांकि नारायणन का कार्यकाल भारत की राजनीति में गुजरने वाली विभिन्न अस्थिर परिस्थितियों की वजह से काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है।
मृत्यु
वहीं 09 नवंबर 2005 को के आर नारायणन का निधन हो गया था।
अन्य न्यूज़














