Madhubala Birth Anniversary: 'Venus of Indian Cinema' थीं मधुबाला, 9 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मी सफर

Madhubala
Creative Commons licenses

आज यानी की 14 फरवरी को अभिनेत्री मधुबाला का जन्म हुआ था। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर बहुत लोग फिदा हुए। मधुबाला को 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' के रूप में भी याद किया जाता है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ परेशानियों से भरी थी।

हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला का 14 फरवरी को जन्म हुआ था। पर्दे पर मधुबाला प्यार और नजाकत की पहचान बनीं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ जिम्मेदारियों, संघर्ष और कठिन हालातों से भरी थी। हालांकि इन सबसे जूझते हुए एक्ट्रेस ने लंबा सफर तय किया और कामयाबी हासिल की। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर बहुत लोग फिदा हुए। मधुबाला को 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' के रूप में भी याद किया जाता है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एक्ट्रेस मधुबाला के जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्सों के बारे में...

जन्म और परिवार

दिल्ली के एक पश्तून परिवार में 14 फरवरी 1933 को मधुबाला का जन्म हुआ था। उनका असली नाम मुमताज जहां बेगम दहलवी था। मधुबाला के घर की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि उनको बचपन से ही परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। मधुबाला ने एक्टिंग की दुनिया शौक से नहीं बल्कि मजबूरी में चुनी थी।

इसे भी पढ़ें: Kamal Amrohi Death Anniversary: एक थप्पड़ खाकर घर से भागे, Lahore से Mumbai आकर बने Bollywood के लीजेंड डायरेक्टर

फिल्मों में काम

मधुबाला ने महज 9 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरूकर दिया था। जिससे कि घर का खर्च चल सके। उस समय बच्चों के लिए कैमरे का सामना करना आसान नहीं था। साल 1942 में आई फिल्म 'बसंत' से उनके करियर को एक नई दिशा मिली। इस फिल्म के बाद उनका नाम मुमताज से बदलकर मधुबाला रखा गया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया और कम समय में अपनी पहचान बनाई। मधुबाला उस दौर में निर्माता की पहली पसंद बन गई और उनके बाद फिल्मों के ऑफर आने लगे।

फिल्में

साल 1950 का दशक एक्ट्रेस मधुबाला के फिल्मी करियर का सुनहरा दौर माना जाता है। वहीं 'तराना', 'चलती का नाम गाड़ी', 'महल', 'हावड़ा ब्रिज' और 'हाफ टिकट' जैसी फिल्मों ने उनको स्टार बना दिया। कॉमेडी हो या रोमांटिक मधुबाला हर किरदार को खूबसूरती के साथ निभाती थीं। मधुबाला ने अपनी शर्तों पर काम किया और अपनी फीस भी खुद ही तय करती थी।

अभिनेत्री को सबसे बड़ी पहचान फिल्म 'मुगल-ए-आजम' से मिली थी। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मधुबाला गंभीर दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। लेकिन इसके बाद भी अभिनेत्री ने शूट पूरे किए। इस दौरान उनकी सेट पर कई बार तबियत बिगड़ जाती थी और उनको खून की उल्टियां होती थीं, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा।

कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बाद भी अभिनेत्री की जिंदगी आसान नहीं थी। वहीं उनकी बीमारी ने अभिनेत्री के करियर की धीरे-धीरे सीमित कर दिया था। लेकिन मधुबाला ने कभी अपनी कमजोरी को आड़े नहीं आने दिया।

मृ्त्यु

वहीं 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में एक्ट्रेस मधुबाला ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़