Ankit Sharma मर्डर केस: Tahir Hussain ने उम्रकैद की सजा को Delhi High Court में दी चुनौती
दिल्ली दंगे 2020 में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने अपनी उम्रकैद की सज़ा और दोषसिद्धि को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। निचली अदालत ने इस घिनौने और बर्बर"अपराध के लिए हुसैन समेत पांच को उम्रकैद सुनाई थी, हालांकि आपराधिक साज़िश के आरोप से बरी कर दिया गया था। अगले हफ्ते इस अपील पर सुनवाई होने की उम्मीद है, जो इस बहुचर्चित हत्याकांड के कानूनी प्रक्रिया में एक नया मोड़ है।



























































