Global Food Security and War | 'समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव', संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सामूहिक रूप से सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया और कहा कि सुरक्षित व सुचारु समुद्री व्यापार मार्ग खाद्य पदार्थों, उर्वरकों और ईंधन की निर्बाध आवाजाही के लिए बेहद जरूरी हैं।



























































