Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ये दावे किए। उन्होंने इस स्थिति को "बहुत बड़े पैमाने" का मानवीय संकट बताया और ज़ोर देकर कहा कि इसे अभी रोका जाना चाहिए। पोस्ट में लिखा था विफल हो रहा इस्लामिक रिपब्लिक ईरान अपनी सेना के बड़े हिस्से को वेतन नहीं दे रहा है, जबकि साथ ही प्रदर्शनकारियों की हत्या भी कर रहा है - यहाँ तक कि तब भी जब वे विरोध नहीं कर रहे होते - और यह सब ऐसे स्तर पर हो रहा है जो पहले कभी नहीं देखा गया।



























































