Beijing में सीमा विवाद पर Ajit Doval और Wang Yi की बैठक, Peace बहाली के लिए हुआ गहन मंथन
NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेताओं ने सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। चीन में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि 25 अगस्त को, NSA और भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की।



























































