Global IIT Alumni Group का डेटा: 20 वर्षों में 173 छात्रों ने तोड़ा दम
आईआईटी के पूर्व छात्रों के अनुसार, पिछले दो दशकों में 173 छात्रों की आत्महत्या या अप्राकृतिक कारणों से मौत हुई, जिनमें से 70 प्रतिशत मामले पिछले 10 वर्षों में दर्ज किए गए। अधिकांश घटनाएं कैंपस के भीतर परीक्षा और नतीजों के समय हुईं। हाल ही में आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे में मौतों के बाद छात्र कल्याण पर गंभीर सवाल उठे हैं।



























































