Fortis Audit केस पहुंचा Supreme Court, InGovern ने लिस्टेड कंपनियों के लिए चेताया
एडवाइजरी फर्म इनगवर्न ने चेतावनी दी है कि फोर्टिस हेल्थकेयर पर दिल्ली हाईकोर्ट का फोरेंसिक ऑडिट आदेश पूरे कॉर्पोरेट जगत के लिए जोखिम भरा है। इसके तहत किसी भी लिस्टेड कंपनी को प्रमोटरों के निजी कर्ज विवादों में घसीटे जाने का खतरा बढ़ जाएगा। फोर्टिस ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।



























































