त्योहारों पर Airfare की सीमा तय नहीं करेगी सरकार, Airlines को उचित किराया रखने की दी सलाह
त्योहारों के मौसम में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है क्योंकि सरकार ने किराए पर कोई सीमा लगाने से इनकार किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एयरलाइंस को कीमतें उचित रखने की सलाह दी है। इसके साथ ही सुरक्षा चूक मामले में मंत्रालय ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



























































