विपक्ष का असली Agenda सत्ता परिवर्तन, नितिन नवीन का आरोप- Urban Naxals रच रहे साजिश
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की सत्ता परिवर्तन वाली टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जनादेश के बिना सरकार गिराने की साजिश है। नवीन ने साफ किया कि लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से तय होता है।



























































