सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव से होकर जाता, राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार- लोकतंत्र में सरकार बदलना हमारा अधिकार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर युवाओं के जरिए अस्थिरता पैदा कर सत्ता परिवर्तन चाहने का आरोप लगाया। इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का लक्ष्य हमेशा चुनाव के माध्यम से सरकार बदलना ही होता है। उन्होंने 1977 के सत्ता परिवर्तन का हवाला देकर इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया।



























































