कार्यकर्ताओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे पार्टी नेता, BJP दफ्तर में शुरू हुई जन सुनवाई
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए रोजाना जन सुनवाई शुरू की है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन और तरुण चुघ की देखरेख में वरिष्ठ पदाधिकारियों का रोस्टर तय किया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक राष्ट्रीय पदाधिकारी दोपहर दो से पांच बजे तक मल्टीपर्पस हॉल में मौजूद रहेंगे।



























































