CJP प्रदर्शन पर CM Yogi ने विपक्ष को घेरा, कहा- सत्ता जनादेश से मिलती है, अराजकता से नहीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CJP के विरोध प्रदर्शन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनता के जनादेश से मिलती है, अराजकता से नहीं। योगी ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें युवाओं में अशांति फैलाकर बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता हथियाने की साजिश रच रही हैं।



























































