TDP और YSRCP समर्थकों के बीच Annamayya में भारी हिंसा, कई गाड़ियां फूंकीं, दफ्तर में तोड़फोड़
आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में स्थानीय निकाय चुनाव नामांकन के दौरान टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प और आगजनी हुई। इस बीच वाईएसआरसीपी सांसद पीवी मिथुन रेड्डी के काफिले और पार्टी दफ्तर पर भी हमला हुआ। वाईएसआरसीपी ने टीडीपी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।



























































