EC के SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन से जुड़ेगी TVK
वीसीके नेता थोल थिरुमावलवन ने बताया कि टीवीके मुख्य चुनाव आयुक्त और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गई है। इंडिया गठबंधन से जुड़ी यह पार्टी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसे प्रदर्शनों में भाग लेगी। विपक्ष का आरोप है कि इस समीक्षा प्रक्रिया से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं।



























































