बात गलत लगी तो माफी... राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो भड़के थे संजय राउत, SC से अवमानना नोटिस मिलने पर बदले सुर
पत्रकारों से बात करते हुए, राउत ने कहा कि न तो उनका और न ही उनकी पार्टी का सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना करने का कोई इरादा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा 12 अक्टूबर को सर्वोच्च न्यायालय तक किए गए मार्च से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान, गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि कोई भी न्यायपालिका को डरा-धमका नहीं सकता।



























































