JeM Headquarters Rebuilt: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह मरकज सुभान अल्लाह फिर हुआ तैयार
भारत के ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्यालय मरकज सुभान अल्लाह का पुनर्निर्माण पूरा हो गया है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी प्रशासन से मिली कथित 25 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद से इसे फिर से सक्रिय कर दिया गया है। यह परिसर जैश की भर्ती और भारत विरोधी गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहा है।



























































